ग्राम निवारी व ख़िरीया में भरवाए नारी सम्मान योजना के आवेदन कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत ने किया ग्रामीण अंचलों का दौरा

*अशीष दुबे*

नरसिहपुर। शनिवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत ने नरसिंहपुर विधानसभा 119 क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम निवारी व ख़िरीया में पहुँचकर नारी सम्मान योजना के आवेदन भरवाए। महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया। श्री राजपूत ने महिलाओं से कहा कि 5 माह बाद कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जो पांच वचन दिए हैं। वे सभी पूरे होंगे। नारी सम्मान योजना के आवेदन भरवाने में कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है। 18 वर्ष से ऊपर सभी बेटियों आैर 60 साल से अधिक की माताओं के भी आवेदन भरे जा रहे हैं। कांग्रेस की सरकार बनने पर 1500 रुपए प्रति माह दिए जाएंगे। 500 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा। 100 यूनिट बिजली का बिल माफ रहेगा एवं 200 यूनिट बिजली का बिल हाफ रहेगा। किसानों की कर्ज माफी योजना पुन: शुरू कर कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल की जाएगी। इस दौरान बरिष्ट कांग्रेसी डॉ संजीव चांदोरकर ,पूर्व मंडी अध्यक्ष भगवत सिंह जाट, बसंत चौरसिया,जिला उपाध्यक्ष प्रतीक त्रिवेदी, मनीष साहू ,राजेंद्र नेमा, जिला महामंत्री अस्सु नेमा, अजय मालवीय, आशीष राजवैध, पार्षद एवं महासचिव मुकेश कटारे, अमित राय( गोलू ) बसंत कौरव,अनुज चौरसिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद रहे।

Express MPCG