लड़कियां हैं देश का भविष्य – डॉ. विनय शंकर सिंह हाईस्कूल पिपरिया में हुआ साईकिल वितरण

दीपक विश्वकर्मा

मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ शासन की सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत कक्षा नौवीं की छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. विनय शंकर सिंह जनपद पंचायत अध्यक्ष मनेन्द्रगढ़ और विशिष्ट अतिथि प्रभा पटेल नगर पालिका अध्यक्ष मनेंद्रगढ़ रहीं।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस अवसर पर जनपद पंचायत के अध्यक्ष डॉ. सिंह ने कहा की लड़कियां देश की भविष्य होती है। यदि सही ढंग से शिक्षा ग्रहण करें तो बहुत आगे बढ़ सकती हैं। प्रभा पटेल ने कहा की आज लड़कियां अंतरिक्ष, राजनीति, व्यवसाय कहां तक पहुंच गई है। समाज के निर्माण में भी इनका योगदान सराहनीय है। आप सभी को भी अच्छी शिक्षा ग्रहण कर आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिये। प्राचार्य डॉ. विनोद पांडे ने अंत में आभार प्रदर्शन के साथ सोच में बदलाव की आवश्यकता पर बल दिया। साइकिल वितरण कार्यक्रम के बाद विनय शंकर सिंह और प्रभा पटेल द्वारा विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया साथ ही बच्चों को वृक्षों को संरक्षित करने के साथ-साथ पर्यावरण के महत्व के बारे में भी बताया गया।
कार्यक्रम में सरपंच लीलावती, एस एम डी सी के सदस्य प्रमोद सिंह, चंद्रशेखर, विजय सिंह, अतिरिक्त हाई स्कूल पिपरिया एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय के समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Express MPCG