किसानों की समस्याओं को लेकर शिवसेना ने कलेक्टर से की शिकायत आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित चैनपुर में खाद वितरण में अनियमितता एंव भ्रष्टाचार को लेकर सौंपा ज्ञापन।


दीपक विश्वकर्मा

एमसीबी। किसानों के प्रति शासन की कई महत्वकांक्षी योजनायें चलाई जा रही है जिसे हर संभव असफल करने का कार्य आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित चैनपुर पं.क्र 24 के द्वारा किया जा रहा है। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित चैनपुर में खाद बीज वितरण में अनियमितता और भ्रष्टाचार को लेकर शिवसेना के जिलाध्यक्ष भगवान दास के निर्देशानुसार ब्लॉक अध्यक्ष मनेन्द्रगढ़ प्रीतम सिंह नें पीड़ित किसानों के साथ कलेक्टर को पत्र देकर समिति प्रबंधन के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की है।
शिवसेना ने अपने पत्र के माध्यम से आरोप लगाया है की इस समिति प्रबंधन के द्वारा किसानों को अपने खेत की फसल में डालने के लिये महीनों से सभी किसानों को खाद बीज का वितरण ना कर समिति प्रबंधन द्वारा सिर्फ उन्हें ही खाद बीज का वितरण किया जा रहा है जो इन्हें आर्थिक फायदा पहुंचा रहे हैं और जिनकी इन तक पहुंच है। शिवसेना ने कलेक्टर एमसीबी से समिति में खाद की उपलब्धता की जांच कर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की है जिससे सभी किसानों को आसानी से समय में खाद उपलब्ध हो सके।

Express MPCG