लिपिक संघ द्वारा कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन। मुख्यमंत्री से वादा निभाने की मांग।


दीपक विश्वकर्मा

मनेंद्रगढ़। जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ में छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के एमसीबी जिला अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार तिवारी के नेतृत्व में लिपिकों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
उल्लेखनीय है कि 17 फरवरी 2019 को मुख्यमंत्री ने बिलासपुर में लिपिकों के सम्मेलन के दौरान मंच से यह घोषणा की थी की उनके वेतनमान में सुधार किया जायेगा लेकिन 4 साल बीत जाने के बावजूद उस घोषणा का क्रियान्वयन नहीं हो सका है जिससे प्रदेशभर के लिपिकों में आक्रोश व्याप्त है। आक्रोशित लिपिकों ने 15 फरवरी को राजधानी में रैली कर प्रदर्शन भी किया था। घोषणा दिवस की चतुर्थ वर्षगांठ पर लिपिकों ने गुलाब का फूल भेंट कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित किया है और वादा निभाने की मांग की गई है।
लिपिक संघ के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार तिवारी ने बताया की मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद 4 वर्ष तक मांगों को अकारण ही लंबित रखा गया है। यदि हमारी मांगों का शीघ्र निराकरण नहीं हुआ तो प्रदेश भर के लिपिक उग्र आंदोलन करने के लिए विवश हो जाएंगे।

Express MPCG