दीपक बैज बनाये गए PCC के अध्यक्ष, हटाए गए मोहन मरकाम, छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हुआ बड़ा बदलाव

रिपुदमन सिंह बैस

प्रदेश कांग्रेस कमेटी से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. मोहन मरकाम कि जगह अब बस्तर सांसद दीपका बैज को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बना दिया गया है. इस बारे में आदेश जारी कर दिया गया है.

रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम की अध्यक्ष पद से छुट्टी हो गई है। कांग्रेस हाईकमान ने ऐन चुनाव से पहले बड़ा निर्णय लेते हुए उनके स्थान पर बस्तर सांसद दीपक बैज को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।
कुछ समय से उनके नाम की चर्चा भी चल रही थी। इधर मोहन मरकाम के निर्णयों से पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों की नाखुशी भी सामने आने लगी थी। हालांकि मरकाम अध्यक्ष पद का कार्यकाल पूरा कर चुके थे।