रायगढ़ का जन्माष्टमी मेला पूरे देश में प्रसिद्ध हैं

रायगढ़ ब्रेकिंग


दीपक विश्वकर्मा

रायगढ़ का जन्माष्टमी मेला पूरे देश में अपना नाम और मेला प्रसिद्ध है। यह मेला गौरी शंकर मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु आकर अपनी आस्था और मेले का आनंद लेते हैं। इस आयोजन में मंदिर परिसर में देवी देवताओं और अन्य झांकियां लगाई जाती है साथ ही मीना बाजार भी लगता है। इस मीना बाजार के आयोजन को लेकर वार्ड क्रमांक 30 के निवासियों ने विरोध किया है उनका कहना था कि इस मीना बाजार के लगने से यातायात व्यवस्था पूरी चरमरा सी जाती है जिससे मोहल्ले वासियों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अभी मीना बाजार स्थल पर जिला प्रशासन की टीम आकर दोनों पक्षों की बात सुनकर लिखित में पंचनामा बनाया जा रहा है कि यह आयोजन होना चाहिए कि नहीं।

Express MPCG