दीपक विश्वकर्मा
एमसीबी। नया जिला बनने के बाद भी जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ के अस्पताल में न तो स्त्री रोग विशेषज्ञ है और न ही कोतवाली में महिला विवेचक है। यही नहीं मुख्य बाजार में आज तक पिंक टायलेट भी नहीं है जिसके कारण बाजार आने वाली महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों को इस संबंध में कई बार अवगत भी कराया गया है लेकिन आज तक समस्याओं का निराकरण नही किया गया।
प्रबल स्त्री फाउंडेशन की अध्यक्ष डा.रश्मि सोनकर ने उक्ताशय का बयान देते हुए कहा की पिंक टायलेट, स्त्री रोग विशेषज्ञ के लिए इसके पूर्व कलेक्टर, सीएमओ, सीएचएमओ को ज्ञापन दिया गया था लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।
महिला विवेचक एवं यातायात पुलिस व्यवस्था के लिए प्रबल स्त्री फाउंडेशन ने पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी को इस संदर्भ में ज्ञापन दिया है और यथाशीघ्र उचित पहल किये जाने की मांग की गई है।
प्रबल स्त्री फाऊंडेशन की मांग है की आम जनता को सड़क व थाने मे सुरक्षित माहौल मिले व शहर के सार्वजनिक कार्यक्रमों मे उचित व्यवस्था हो सके।
इस अवसर पर शीला सिंह, प्रतिमा प्रसाद, मधु केसरवानी, नीलम सोनी,शीला सिंग,आरती शिवहरे, उर्मिला राव,ज्योति मांझी, पूजा पटेल, आएशा अजीमा,ममता नामदेव उपस्थित रहीं।
