दिलीप जामरे
लांजी:- महावीर इंटरनेशनल लांजी, जिला बालाघाट मध्यप्रदेश के द्वारा नि:शुल्क प्रतिमाह मोतियाबिंद नेत्र जांच शिविर का आयोजन क्रमशः बहेला, साडरा, भानेगांव, लांजी में आयोजित किया गया। महावीर इंटरनेशनल का उद्देश्य सबकी सेवा ,सबको प्यार, जियो और जीने दो के सिद्धांत पर मानवीय दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए निस्वार्थ मानव सेवा में सतत प्रयासरत है। इसी क्रम में दिनांक 29/6/ 2023 को महावीर इंटरनेशनल के केंद्र बहेला और महावीर इंटरनेशनल केंद्र साडरा में आयोजित किया गया और 30/6/2023 को महावीर इंटरनेशनल केंद्र लांजी में एवं महावीर इंटरनेशनल केंद्र भानेगांव में शिविर का आयोजन किया गया। महावीर इंटरनेशनल रीजन-9 के डिप्टी डायरेक्टर एवम चेयरमैन लांजी श्री विशाल राउत खोंगल जी ने बताया 30/06/23 को समय प्रातः 11:00 से 4:00 तक लांजी एवं भानेगांव में निशुल्क नेत्र जांच शिविर जारी रहा, शिविर में 101 लोगों का पंजीयन किया गया तथा 25 मरीज मोतियाबिंद के चयनित किए गए, कुछ मरीज बी पी, शुगर के कारण अनफिट हो गए उन्हें जांच कर निशुल्क दवाई, मार्गदर्शन दिया गया। इस अवसर पर संस्था के प्रशिक्षक डॉ कर्मवीर सिंह, अरशद खान, इंद्र कुमार राजा भूते, के द्वारा उनकी आंखों की जांच एवं के स्वास्थ्य की जांच एवं अन्य रोगों से संबंधित विषय की जानकारी अवगत कराया गया इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल के सभी वरिष्ठ सदस्य एवं सामाजिक क्षेत्र में अग्रणी स्थानीय नागरिकों का पूर्ण सहयोग प्राप्त रहा। सभी महावीर सदस्यों के सहयोग से क्षेत्र में मोतियाबिंद से पीड़ित व्यक्तियों की मदद के लिए हर संभव मदद प्रयास जो संभव हो सकता है महावीर इंटरनेशनल के द्वारा किया जा रहा है। और ये क्रम निरंतर अनवरत जारी रहेगा, पूरे जिले में, पूरे प्रदेश से मोतियाबिंद से ग्रसित लोग का इलाज निशुल्क हो साथ ही महावीर इंटरनेशनल हमेशा अनवरत जारी रहेगा।
महावीर इंटरनेशनल लांजी टीम के जिनमें सर्वश्री रामकुमार खरगाल, फणींद्र दुरुगकर, अरशद खान, इन्द्र कुमार राजा भूते नंदकिशोर बिलावर, राधेश्याम नखाते, दादू नाकतोड़े, अंचल कालबेले, पवन खरखाटे, कुणाल नाकतोड़े सुरेश नखाते, रूपेश नखाते,, आदि सभी पधाधिकारी उपस्थित थे

