धर्मांतरण के खिलाफ रासुका का दुरुपयोग कर रही सरकार– भाजपा

                 कोंडागांव @भरत भारद्वाज

आपातकालकी ओर अग्रसर भूपेश सरकार,          

धर्मांतरण के खिलाफ रासुका का दुरुपयोग कर रही सरकार– भाजपा

कोण्डागांव :- छत्तीसगढ़ राज्य में बढ़ते धर्मांतरण के खिलाफ सजग आदिवासी समाज के लोगो के खिलाफ नारायणपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में धर्म प्रचारित करने वाले द्वारा मारपीट किया गया जिसके विरोध में ग्रामीण जानो द्वारा प्राथमिकी जांच की मांग की गई तद उपरांत भी प्रशासन उनकी सुनवाई नही कर पाया जिसका आलम यह रहा की हौसले बुलंद कर प्रचारित ज्यादा चलता रहा और 01 जनवरी 2023 को नारायणपुर में अवैध धर्मांतरित लोग द्वारा जो तोड़फोड़ किया गया और आदिवासी समाज के लोगो को मार पीट किया गया मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन पर भी हमला किया गया। ईस घटना के खिलाफ आदिवासी समाज द्वारा करवाई की मांग की गई परंतु उसके विपरीत ही राज्य सरकार द्वारा आदिवासी समाज के मुखिया और सनातन धर्म एवं भारतीय जनता पार्टी के समर्थक लोगो को निशाना बनाते हुए गंभीर धाराओं सहित “रासुका” लगा कर भोले भाले ग्रामिणजनो को प्रताड़ित किया जा रहा है,
ज्ञात है की डेढ़ वर्ष पूर्व सुकमा जिला के पुलिस अधीक्षक अपने थाना प्रभारियों को पत्र जारी करते धर्मांतरण एवं आदिवासी समाज के बीच टकराव की आशंका को दर्शाया था , बस्तर कमिश्नर ने सभी कलेक्टर को पत्र लिख कर बेहद संवेदनशील मुद्दा बताते रोकथाम हेतु गाइड लाईन जारी किया था परंतु राज्य सरकार अपनी वोट बैंक पॉलिसी के चलते अवांछित रूप से धर्मांतरण को सह दिया गया साथ ही अनुसूचित क्षेत्रों में चर्च उद्घाटन राज्य सरकार के मंत्री, विधायक, सांसद, नेता गण बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हो रहे । ईस दमनात्मक कार्यवाही और अवैध धर्मांतरण का विरोध भारतीय जनता पार्टी करती है और आदिवासी समाज के साथ सदेव खड़ी रहेगी,

“रासुका” लगाने के विरोध में आज कोंडागांव के जय स्तम्भ चौक में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन भारतीय जनता पार्टी कोंडागांव द्वारा दिया गया।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री पूर्व मंत्री केदार कश्यप जिला प्रभारी महेश जैन,,भाजपा जिला अध्यक्ष दीपेश अरोरा कोंडागांव विधानसभा प्रभारी संतोष पांडे, पूर्व विधायक सेवक राम नेताम, मनोज जैन, ओम प्रकाश टावरी,तरुण साना, आकाश मेहता, बालसिंह बघेल, संगीता पोयाम, राजिया खान, ईना श्रीवास्तव, बसंती ठाकुर, लक्ष्मी ध्रुव ,चंदन साहू,अनिता नेताम ,गोरखनाथ बघेल,गीतेश पांडे, गणेश दुग्गा, जितेंद्र सुराना,प्रतोष त्रिपाठी जैनेंद्र सिंह ठाकुर, रामेश्वर उसेंडी, राजेंद्र नेताम, विश्वनाथ सिकदार,मीनू कोर्राम,दीपेंद्र नाग, कृष्णा पोयाम,प्रेम सिंह नाग,परदेशी राम नाग,सोनामणि पोयाम, सुकलाल मरकाम, ललित देवांगन, तेज देवांगन, नवदीप सोनी, प्रशांत पात्र, सनील भंसाली,प्रदीप नाग, एवं प्रमुख कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Express MPCG