11 बटालियन बीएसएफ द्वारा मनाया गया नौवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

आज दिनांक 21 जून 2023 को 9 वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शंकर प्रसाद साहु, कमांडेंट, 11वी वाहिनी बीएसएफ की अगुवाई में सीओबी दंडकवन एवं वाहिनी की अन्य सभी सीओबी में वाहिनी के अधिकारियों एवं जवानों द्वारा योग दिवस को पूर्ण उत्साह एवं जोश के साथ मनाया गया । इस अवसर पर शंकर प्रसाद साहु, कमांडेंट, 11 वाहिनी बीएसएफ द्वारा बताया गया कि “योग भारत की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है। यह मन और शरीर की एकता, विचार और कार्रवाई, संयम और पूर्ति; मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य स्थापित करने का सरल माध्यम है। इसकी मदद से न सिर्फ स्वास्थ्य तन बल्कि शांत मन को भी पाया जा सकता है । अतः प्रतिदिन योगाभ्यास करना अति आवश्यक है।

Express MPCG