वर्दी धारी नक्सली का शव बरामद,नक्सलियों ने अपने ही साथी की हत्या कर के शव को गाँव के पास फ़ेक दिया ।

 

 

 

कांकेर / कांकेर जिले के थाना कोयलीबेडा के गाँव केसोकोडी के पास नक्सल वर्दी में एक शव पुलिस ने बरामद किया है । पुरुष मृतक का शव की पहचान मानु दुग्गा, निवासी भरंडा, नारायणपुर के रूप में किया गया है ।

नक्सलियों ने अपने ही साथी की हत्या कर के शव को गाँव के पास फ़ेक दिया है।

 

मृतक नक्सल मानु दुग्गा विगत काफ़ी सालो से नक्सल संगठन PLGA Platoon No 17 में काम कर रहा था एवम् वर्तमान में किसकोड़ो एरिया समिति सदस्य था।

 

मृतक नक्सल मानु दुग्गा की शव के पास एक पर्चा बरामद हुआ है जिस में संगठन में महिलाओं के साथ अमर्यादित व्यवहार का कारण बताते हुए हत्या करना बताया हे।

प्रकरण में अग्रिम विवेचना है जारी ….  ….