कांकेर
@ योगेन्द्र सिंह बैस
*भाजपा का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन*
नारायणपुर धर्मांतरण मामले में उपजे विवाद पर भाजपा ने राज्य सरकार द्वारा धर्मांतरण कराने वालों को संरक्षण देने व राज्य के 31 जिलों में रासुका ‘ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून ‘ विगत 03 जनवरी से तत्काल प्रभाव से लागू करने के विरोध में जिला भाजपा संगठन द्वारा महामहिम राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।
भाजपा का आरोप है कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार अपने संवैधानिक दायित्वों से उलट पक्षपात और द्वेषवश लगातार कारवाई कर रही है । इसी क्रम में अभी शासन ने संदिग्ध तरीके से प्रदेश पर ‘ रासुका ‘ आरोपित कर दिया है । प्रदेश के अनुसुचित क्षेत्रों में लगातार जारी अवैध धर्मांतरण को रोकने , अवैध चर्च निर्माण आदि पर रोक लगाने कार्यवाही करने के बजाय राज्य सरकार वर्ग – भेद व वर्ग संघर्ष करने की रणनीति अपना रही है । इस उद्देश्य से राज्य के 31 जिलों में ‘ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून ‘ विगत 03 जनवरी से तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है । इस कृत्य से यह स्पष्ट है कि राज्य सरकार मिशनरियों का हौसला बढ़ाने तथा भोले – भाले आदिवासी समाज जो आज ठगा सा है , भयग्रस्त है , आक्रांत है , का मुह बंद करने की मंशा से यह कानून लागू किया गया है । इस कानून की आड़ में आदिवासी सनातन धर्मालंबियों एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को निशाना बनाने का उद्देश्य छुपाया नहीं जा सकता एवं आदिवासी संस्कृति परम्परा को खत्म कर और आदिवासी क्षेत्रों में अवैध धर्मान्तरण को बढ़ावा देने राज्य सरकार का यह षड़यंत्र पूर्वक कदम घोर निंदनीय एवं दमनात्मक है।
