यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
जगदलपुर में गोंचा महापर्व की शुरुवात कर दी गई है 19 जून सोमवार को नेत्रोउत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा नेत्रोउत्सव में अंसर काल समाप्त होगा और भक्त प्रभु जगन्नाथ के दर्शन कर सकेंगे, मंगलवार को गोंचा महापर्व के तहत रथ यात्रा का आयोजन होगा रविवार शहर के जगन्नाथ मंदिर में 360 आरण्य ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को गोंचा महापर्व में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रण दिया गया है 25 जून को संभावित जगदलपुर दौरे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छप्पन भोग कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते है समाज के पदाधिकारियों नहीं बताया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गोंचा महापर्व के आयोजन को लेकर 5 लाख रुपए की राशि समाज को सहयोग के रूप में दी है। और इस साल होने वाले गोंचा महापर्व रथ यात्रा मे खास बात यहां रहेगी कि शहर में रथ परिक्रमा के दौरान रथ मे चकाचौंध लाइटिंग की व्यवस्था समिति की ओर से की जा रही है ताकि रथ में शहर की परिक्रमा करते समय हर भक्त भगवान जगन्नाथ की दर्शन कर पाएगा…
