यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
कांकेर। ज़िला उत्तर बस्तर की लोकप्रिय समाज सेवी संस्था जन सहयोग द्वारा आज अपने निरंतर जारी स्वच्छता कार्यक्रम के तहत शहर के मध्य स्थित दूध नदी के तट पर बाजार पारा के पीछे लगभग सौ डेढ़ सौ मीटर के दायरे में जमकर साफ़ सफाई की गई। प्रातः काल से ही जन सहयोग संस्था के समाज सेवक गांधी चौक पर एकत्र होकर अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दूध नदी के किनारे उतरे और 9:00 बजे तक जब तक कि कड़ी धूप और भीषण गर्मी नहीं हो गई, तब तक कई घंटों अपने सेवा कार्य में लगन से जुड़े रहे। इन समाज सेवकों में जन सहयोग के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी के अलावा रिटायर्ड शासकीय कर्मचारी बल्लू राम यादव, प्रवीण गुप्ता, शैलेंद्र देहारी, करण नेताम, भूपेंद्र यादव, दिनेश मोटवानी, राजेश चौहान तथा अखिलेश साहू (पप्पू साहू) ने अत्यंत उत्साह पूर्वक भाग लिया साफ़ सफाई के पश्चात अध्यक्ष पप्पू मोटवानी एवं उनके साथियों ने संक्षिप्त वक्तव्य दिए और शहर की जनता से अपील की कि आप भले ही हमारे साथ झाड़ू लेकर साफ़-सफाई न करें ,वह हम कर लेंगे लेकिन कम से कम इतना तो अवश्य करें कि नदी में कचरा डालना बंद कर दें अन्यथा होता यह है कि हम जितनी सफाई करते हैं, उतना कचरा फिर से जमा हो जाता है। नगर पालिका से भी अपील है कि कचरा डालने वालों पर भारी जुर्माना लगाएं जो 5
000 से 10,000 रुपए तक हो। अध्यक्ष जय पप्पू मोटवानी ने प्रतिबंधित प्लास्टिक कचरे डिस्पोज़ल आदि की बढ़ती मात्रा पर भी चिंता प्रकट की और इसे सबके लिए स्वास्थ्य एवं पर्यावरण का संकट बताया। प्लास्टिक झिल्लियों के लिए न केवल शासन को सख्ती करनी चाहिए बल्कि आम जनता को ही स्वयं होकर इसका उपयोग कम से कम करना चाहिए। “जन सहयोग” के इस कार्यक्रम तथा वक्तव्य पर आम जनता ने हर्ष प्रकट करते हुए अध्यक्ष को बधाइयां दी हैं।
