सीटीजेडब्ल्यू कॉलेज कांकेर में बस्तर फाइटर जवानों की ट्रेनिंग के दौरान हुआ आईईडी ब्लास्ट, 2 ट्रेनी ज्वान हुए पत्थर के टुकड़ों से घायल, घायल ट्रेनी जवानों का चल रहा मेकाहाका में उपचार

कांकेर/ बस्तर फाइटर की इन दिनों ट्रेनिंग आखिरी चल रही है , सीटीजेडब्ल्यू कॉलेज पथर्री कांकेर में चल रही है ।

इसी ट्रेनिंग के दौरान एक हादसा हो गया , आईईडी ब्लास्ट किया गया (ब्लास्ट ट्रेनिंग का ही हिस्सा था) जिससे ट्रेनिंग ले रहे जवानों में 2 ट्रेनी जवान को पत्थर के टुकड़े जा लगी , घायल ट्रेनी जवानों को मेडिकल कॉलेज सह जिला चिकित्सालय भर्ती किया गया है । जहां उनका उपचार चल रहा है ।

 

दरअसल जंगलवार कॉलेज में बस्तर फाइटर्स की वॉर ट्रेनिंग के दौरान आईईडी ब्लास्ट में दो जवानों के घायल हो गए। घायल जवानों को तत्काल मेडिकल कॉलेज सह जिला अस्पताल कांकेर इलाज के लिए लाया गया है।

शुक्रवार को जिले के जंगलवार कॉलेज कांकेर में बस्तर फाइटर्स की वॉर ट्रेनिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। वॉर ट्रेनिंग के दौरान आईईडी ब्लास्ट में पत्थर के टुकड़े लगने से दो जवान घायल हो गए हैं। घायल जवानों को तत्काल जिला अस्पताल कांकेर में इलाज के लिए लाया गया है.

जंगलवार कॉलेज कांकेर में बस्तर फाइटर्स के जवान अपनी 45 दिन की अंतिम ट्रेनिंग में थे। इस दौरान उन्हें शुक्रवार को जंगल में लड़ाई की ट्रेनिंग दी जा रही थी। जवानों के ऊपर से लगातार गोलियां बरसाई जा रही थी. वहीं उनके नजदीक आईईडी भी ब्लास्ट हो रहे थे। इसी दौरान आईईडी ब्लास्ट से उड़े पत्थर के टुकड़े जवान शंकर लाल और ललित कुमार के कमर और पैर में जा लगे। जिसके चलते जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद घायल जवानों को तत्काल एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल कांकेर भेजा गया। जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। दोनों जवान बस्तरिया बटालियन के ट्रेनी जवान हैं।

Express MPCG