आबा की जमीन और नल पर अवैध कब्जा पानी के लिए तरस रहे वार्डवासी

एक साल पहले हुई शिकायत अधिकारी मौन
कोण्डागांव। कोण्डागांव नगर के डी एन के वार्ड (आरईएस ) कालोनी में नौनिहालों के लिए शासन ने आंगनबाड़ी केंद्र बनाया। इसी से लगा नजूल की जमीन है। शासन की मंशा है कि वार्ड के नौनिहालों को प्रारम्भिक शिक्षा मिल सके साथ ही उनका बेहतर विकास हो। पर शहर के एक मेडिकल स्टोर के संचालक ने आंगनबाड़ी से लगी नजूल जमीन पर कब्जा किया साथ आंगनबाड़ी की जमीन में भी कब्जा कर अपना मकान बना लिया है इतना ही नही वार्डवासियों के लिए नगर पालिका द्वारा सरकारी नाल लगाया गया था जिसे अतिक्रमण कारी ने पीने कब्जे में लेकर पम्प लगा दिया है। जिसके चलते वार्डवासियों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। नलावैध कब्जे को लेकर वार्डवासियों ने कलेक्टर कार्यालय में एक साल पहले 3 दिसम्बर 2021 को लिखित आवेदन देकर आंगनबाड़ी और नल को कब्जे मुक्त कराने की मांग की थी। पर आज पर्यंत तक प्रशासन मामले में चुप्पी साधे बैठा है। जिसके चलते अतिक्रमणकारी के हौसले बढ़े है। वार्डवासियों को अपनी ऊपर तक पहुच होने का धौंस देकर धमकी देने की बात भी सामने आ रही है।