दीपक विश्वकर्मा
अवैध शराब बिक्री पर नकेल कसने में प्रशासन असफल
उमरिया जिले के पाली क्षेत्र के दूर-दराज के गांव और कस्बों में अवैध शराब बिक्री होने की लगातार सूचना मिल रही
है पर जिला मुख्यालय एवं स्थानीय पुलिस की निष्क्रियता के चलते इस अवैध कारोबारयो के हौसले बुलंद है विगत विधानसभा सत्र में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने इसी को आधार बनाकर किसी भी तरह से नशे के विरुद्ध सरकार का रुख स्पष्ट कर दिया था लेकिन मुख्यमंत्री की मंशा पर सरकारी अमला पानी फिरता नजर आ रहा है क्षेत्र सहवास जी लोगों की माने तो पुलिस में अवैध शराब बिक्री की शिकायत मौखिक रूप से कई बार की गई लेकिन मामले में सख्त कार्रवाई नहीं हुई ग्रामीणों का कहना है कि ऐसा कोई गांव नहीं जहां अवैध शराब की बिक्री लागी जा रही हो शिकायत के बाद भी स्थिति जस की तस है पुलिसिया कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति की जाती है वहीं क्षेत्र का माहौल को खराब करने का काम नशे के अवैध कारोबारी कर रहे हैं शराब से युवाओं के साथ-साथ बच्चे भी प्रभावित हो रहे हैं नशे की हालत में आए दिन मारपीट की घटनाएं बढ़ती जा रही है वही प्रदेश में शराबबंदी को लेकर राजनीतिक अभियान चलाया जा रहा है यह अभियान एक तरह से सरकार को गिरने वाला है ही है पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत करते हुए एक तरह से अपने राजनीतिक अस्तित्व की लड़ाई शुरू की थी उन्होंने अवैध रूप से निर्माण एवं किसी भी तरह की शराब की बिक्री के लिए प्रशासनिक तंत्र को जिम्मेदार ठहराते हुए एक तरह से राज्य सरकार पर हमला बोला था प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 2 अक्टूबर को उमा भारती को सरकार ने मंच पर बुलाकर घोषणा कर दी कि प्रदेश में सरकार स्वयं नशा मुक्ति का अभियान चलाएगी
नशे से लोगों में बढ़ रही दुष्ट प्रवृत्तियों एवं इससे समाज को बचाने के लिए अवैध कारोबार की जड़ों पर प्रहार आवश्यक है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने स्पष्ट कहा था कि ऐसे अपराधियों की कमर तोड़ी जाएगी जो समाज को नशा का आदि बना रहे हैं खुले में शराब पीने हुड़दंग करने और वाहन चलाने पर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी इसके एक पवित्र अभियान की तरह चलाया जाएगा सरकार यह भी सुनिश्चित करेगी कि अभियान की आड़ में कोई अधिकारी या कर्मचारी किसी से अवैध वसूली ना करने पाए पक्षपात और भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर पुलिस प्रशासन के अधिकारियों कर्मचारियों पर भी बड़ी कार्रवाई का निर्देश दे दिया गया है सरकार ने अधिकारियों को यह निर्देश भी दिया था कि नशे के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों पर की जा रही कार्रवाई की जानकारी आम जनता को प्रतिदिन दी जाए इससे अपराधियों में भय का वातावरण व्याप्त होगा और आमजन खुद को सुरक्षित महसूस करेगा जो लोग पद पर हैं उनका ऐसे अपराधियों पर कार्यवाही करना कर्तव्य भी है और धर्म भी है आने वाली पीढ़ियों को नशे के जहर से बचाकर बेहतर समाज बनाना हम सबका दायित्व है किंतु पाली क्षेत्र में होटल में ढाबा में जगह जगह आसानी से शराब उपलब्ध हो जाती है अगर इन पर नकेल नहीं कसी गई तो आने वाली पीढ़ियों को नशे के जहर से बचाना मुश्किल होगा आने वाली वीडियो को नशे के जहर से बचाकर बेहतर समाज बनाना हम सबका दायित्व है किंतु पाली क्षेत्र में ना तो जनप्रतिनिधियों वह प्रशासन की उदासीनता के चलते नशे का कारोबार दिनों दिन फल-फूल रहा है और आए दिन नशे के कारण घरों के चिराग बर्बाद हो रहे हैं
