छत्तीसगढ़ में स्कूलों को 26 जून को खोलने के सीएम ने दिए निर्देश, जारी हुआ आदेश देखे….

रायपुर / छत्तीसगढ़ में समस्त स्कूल को 26 जून केबाद खोलने  के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निर्देश दिए है । इसकी जानकारी cmo ने ट्वीट कर दी है ।

देश इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। ऐसे में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने बढ़ते तापमान को देखते हुए गर्मी की छुट्टी बढ़ाने का फैसला लिया गया है। सीएम बघेल ने 26 जून के बाद स्कूल खोलने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि बढ़ते तापमान के कारण गर्मी और लू से बच्चों की सुरक्षा जरूरी है, जिसे देखते हुए सीएम बघेल ने ये निर्देश दिए हैं। इसलिए अब 26 जून तक सभी स्कूल बंद रहेंगे।

Express MPCG