यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

कांकेर। आज भाजपा कार्यालय कमल सदन अलबेलापारा कांकेर में कांकेर लोकसभा सांसद मोहन मंडावी के आथित्य में कांकेर लोकसभा स्तरीय सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मीट का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया । सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मीट में उन लोगो को बुलाया गया जो पार्टी के कार्यकर्ता या पदाधिकारी नही है बल्कि अपने जिलो में वे सोशल मिडिया पर लोगो को इन्फ्लुएंस करते है ।
इस मीट में मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश मंत्री रामू रोहरा ने मोदी सरकार के 09 साल सेवा समर्पण और गरीब कल्याण की उपलब्धियों को पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तार पूर्वक बताया।
लोकसभा सांसद मोहन मण्डावी ने सोशल मीडिया के इस प्लेटफॉर्म की अहमियत समझाई। मण्डावी ने कहा, “मीडिया का स्वरूप बदला है। प्रिंट मीडिया के बाद करीब 20 साल पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया आया और अब 7-8 साल पहले सोशल और डीजिटल मीडिया, जो कि तेजी से बढ़ रहा है। पहले लोग सुबह उठकर अखबार पढ़ते थे। बाद में लोग टीवी देखने लगे और अब व्यस्तता के बीच समय निकालकर सोशल मीडिया पर ही सारी खबरों से रूबरू हो जाते हैं। मीडिया के अलग-अगल रूप में वही टिक पाएगा जो अपनी विश्वसनीयता को बनाए रख पाएगा, बाकी तो अपने आप गायब हो जाएंगे।”
कार्यक्रम के संयोजक देवेन्द्र सिंह भाऊ ने मंच संचालन, हरीश कटझरे ने आभार प्रदर्शन किया।
इस अवसर भाजपा प्रदेश मंत्री महेश जैन, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा शालिनी राजपूत, कांकेर विधानसभा प्रभारी कमलेश ठोकने, पूर्व विधायक सुमित्रा मरकोले, विजय कुमार मंडावी, विवेक वैष्णव, डॉ देवेन्द्र साहू, जिला पदाधिकारी तारा ठाकुर, सुषमा गंजीर, हीरा मरकाम, विजय मंडावी किसान मोर्चा, दीपांशु जैन, दशरथ साहू, प्रशांत पात्र, अंजू नेगी सहित कांकेर लोकसभा के सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की उपस्थिति रही ।
