यातायात सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता रथ दुर्गुकोंडल पहुंचा जिसमें यातायात जागरूकता संबंधी जानकारी दी

          कांकेर@अभिषेक सिंह ठाकुर

यातायात सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता रथ दुर्गुकोंडल पहुंचा जिसमें यातायात जागरूकता संबंधी जानकारी यातायात पुलिस ने दी। दुर्गुकोंडल 15 जनवरी 2023 यातायात सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत आज विकासखंड दुर्गुकोंडल मुख्यालय बस स्टैंड में जागरूकता रथ जिला कांकेर से पहुंचा पुलिस अधीक्षक जिला कांकेर के मार्गदर्शन पर यातायात टीम द्वारा जिले में 34 वा सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है जहां पूरे सप्ताह भर कार्यवाही को रोककर वाहन चालकों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है आज यातायात जागरूकता अभियान के तहत जागरूकता रथ की टीम के द्वारा लोगों को जागरूकता बताया जा रहा था ब्लॉक मुख्यालय के बस स्टैंड दुर्गुकोंडल में यातायात की टीम प्रधान आरक्षक दिलीप कावडे आरक्षक हेमलाल नरेटी दुर्गुकोंडल थाना के सहायक उपनिरीक्षक डी एल भट्ट आरक्षक महेश्वर नेताम के द्वारा लोगों को सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत लोगों को बता रहे थे बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन ना चलाएं बिना सीट बेल्ट के लगाए वाहन न चलावै शराब या मादक द्रव्य का सेवन करने से वाहन न चलावे रेड सिग्नल का उल्लंघन नहीं करना वाहन चलाने के दौरान मोबाइल फोन का प्रयोग न करे किसी भी नाबालिग व्यक्ति व छात्र-छात्राओं को बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने न देवे कोई भी व्यक्ति छात्र-छात्राएं बिना लाइसेंस के वाहन न चलावे कोई भी व्यक्ति वाहन चलाते पाए जाने पर चालक के विरुद्ध कार्यवाही कर न्यायालय में पेश की जाएगी वाहन तेज रफ्तार चलाते पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी यातायात नियमों का पालन करें धीरे चलें सुरक्षित रहे वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग ना करें दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना अनिवार्य है इसके अलावा जानकारी लोगों को एवं जानकारी जन जागरूकता अभियान के तहत बताया जा रहा था जिसका दुर्गुकोंडल के आम आदमी नागरिक युवा युवक ग्रामीणों को जानकारी दी ।

Express MPCG