प्रेम प्रसंग के चलते नाबालिक युवती के माता पिता पर जानलेवा हमले , नाबालिक बालिका का अपहरण का  सनकी आरोपी युवक गिरफ्तार

योगेन्द्र सिंह बैस ✍️

 

कांकेर / .प्रेम प्रसंग के चलते नाबालिक युवती के माता पिता पर जानलेवा हमले , नाबालिक बालिका का अपहरण का  सनकी आरोपी युवक गिरफ्तार ।

मामला दुधावा पुलिस चौकी के बिहावापारा की है ।

 

शुक्रवार की रात में सो रहे दंपति पर जानलेवा हमले में जहा युवती के पिता की मौत हो गई वही माता को बैठते उपचार के लिए रायपुर रिफर किया गया है । घटना के बाद से 16 वर्षीय नाबालिक बालिका का युवक ने अपहरण कर लिया था जो बाद में चुंगल से छूट कर स्वयं वापस आ गई ।

 

जानकारी देते पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल….. 

मामले का खुलासा करते एसपी दिव्यांग पटेल ने बताया कि चौकी दुधावा थाना नरहरपुर के पुलिस टीम एवं सायबर सेल द्वारा हत्या एवं अपहरण के गंभीर प्रकरण में आरोपी अजय मरकाम शिवप्रसाद मरकाम उम्र 22 वर्ष निवासी बिरगुड़ी थाना सिहावा जिला धमतरी के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही ह ।

एसपी ने बताया कि फरार आरोपी अजय मरकाम व नाबालिग बालिका की पता साजी हेतु दो टीम रवाना की गई जो नाबालिग बालिका को सुरक्षित बरामद किया गया एवं आरोपी अजय मरकाम को सायबर सेल कांकेर से लगातार संपर्क कर लोकेशन लेकर गिरफ्तार किया गया है । आरोपी अजय भरकाम के विरूद्ध अपराध धारा 450,458,459 , 302 , 307,363 भादवि का दर्ज कर रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है । पूर्व में भी दिनांक 03.05.2023 को आरोपी अजय मरकाम के विरूद्ध पुलिस चौकी दुधावा थाना नरहरपुर में धारा 363,354 , 342 , 457,506,323 भादवि 8 , 18 पाक्सो एक्ट के तहत उक्त नाबालिग बालिक के परिजनों द्वारा केस दर्ज कराया गया था जिससे की वह नाबालिग बालिका के माता – पिता से काफी नाराज था उक्त प्रकरण में आरोपी को दिनांक 05.05.2023 को गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर जेल भेजा गया था । उक्त प्रकरण में एसडीओपी ककिर मोहसिन खान , निरीक्षक रविशंकर साहू , निरीक्षक नरेश दीवान , प्र 0 आर 0 96,597 आर 0 944 , 949 , सहा.आर. 216 के द्वारा सराहनीय कार्य किया गया ।

 

बाइट …. पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल

Express MPCG