*विकासखंड दुर्गुकोंदल में गौठान को लेकर समीक्षा बैठक ली जिला कलेक्टर डॉ प्रियंका शुक्ला*

कांकेर @अभिषेक सिंह ठाकुर

*विकासखंड दुर्गुकोंडल में गौठान को लेकर समीक्षा बैठक ली जिला कलेक्टर डॉ प्रियंका शुक्ला* दुर्गुकोंडल 15 जनवरी 2023 विकासखंड दुर्गुकोंडल ब्लॉक मुख्यालय जनपद पंचायत के सभाकक्ष में गौठान को लेकर जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई जिला कलेक्टर डॉ प्रियंका शुक्ला ने

सभी गौठानों में गोबर खरीदी सुनिश्चित करने के निर्देश कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल ने दुर्गूकोंदल में गौठान के नोडल अधिकारियों एवं ग्राम पंचायत सचिवों की बैठक लेकर गोधन न्याय योजना अंतर्गत गौठानों में गोबर की खरीदी और उससे वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण तथा उसके विक्रय की समीक्षा करते हुए सभी गौठानों में गोबर की खरीदी सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। पंजीकृत सभी पशुपालकों को गोबर बेचने के लिए प्रेरित करने के निर्देश भी दिये। ग्राम पंचायत सचिवों को निर्देशित करते हुए कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने कहा कि ग्राम पंचायत में स्वीकृत सभी निर्माण कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जावे तथा किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर अपने क्षेत्र के एसडीएम को अवगत करायें। ग्राम पंचायत सचिवों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि मितानिनों की बैठक लेकर गांव के सभी घरों का सर्वे कर लम्बे समय से बीमार व्यक्तियों की सूची उपलब्ध कराई जावे। साथी इसके साथ ही प्रत्येक गौठान में प्रतिमाह 300 किवंटल गोबर खरीदी करने का लक्ष्य रखा जो कि 40% होना चाहिए वही सभी कार्यों को डेढ़ महीने मैं पूरा करने का निर्देशित किया बैठक में जिला पंचायत सीईओ सुमित अग्रवाल उपसंचालक कृषि जिला पंचायत जिला समन्वयक मनरेगा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डिप्टी कलेक्टर सरोज महिलांगे वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी डी आर कोमरा पंचायत इंस्पेक्टर आर के किशोरे गौठान के समस्त नोडल अधिकारी तकनीकी सहायक विकास खंड दुर्गुकोंडल के समस्त पंचायत सचिव उपस्थित थे।

Express MPCG