
यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
काँकेर – कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने पखांजूर के खाद्य निरीक्षक राजेश विश्वास को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के बाद जल संसाधन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी पखांजूर आर.सी. धीवर कारण बताओ नोटिस जारी किया है तथा उसकी सूचना सचिव जल संसाधन विभाग छत्तीसगढ़़ शासन को भी दी गई है। धीवर द्वारा मीडिया में दिये गये वक्तव्य के अनुसार उन्होंने खाद्य निरीक्षक राजेश विश्वास को अपने मोबाईल ढूढ़ने के लिए परलकोट जलाशय के वेस्ट वियर से पानी निकालने की मौखिक अनुमति दी थी। पखांजूर जलाशय से लगातार चार दिनों तक मोटर पंप से पानी निकालने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं किये जाने को घोर लापरवाही मानते हुए कलेक्टर ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है तथा उन्हें 24 घंटे के भीतर अपना जवाब प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।
