ट्रैक्टर की ठोकर से डीआरजी का जवान हुआ घायल,फरसगांव से जिला अस्पताल किया गया रेफर, बारदा पुल के पास की घटना।

भरत भारद्वाज

कोंडागांव – फरसगांव ब्लॉक के उरंदाबेड़ा बारदा पुल के पास 15 मई सोमवार की शाम ट्रैक्टर की ठोकर से नारायणपुर में पदस्थ डीआरजी का जवान बुरी तरह घायल हो गया है । जिसे उपचार के लिए फरसगांव अस्पताल लाया गया प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया ।

जानकारी के अनुसार डीआरजी का जवान रैजू पोटाई पिता कारिया पोटाई उम्र 33 वर्ष निवासी तमोरा अपनी पत्नी रानो बाई उम्र 28 , पुत्र संदीप उम्र 5, पुत्री संध्या उम्र 4 वर्षित के साथ बाइक में सवार होकर नारायणपुर से अर्रा गांव जा रहे थे । उरंडाबेड़ा बारदा पुल के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर ने बाइक को ठोकर मार दी, इस इस दुर्घटना में डीआरजी के जवान पैर में गंभीर चोट आई, वही पत्नी व दोनों बच्चे बाल बाल बच गए घायल जवान को निजी वाहन से फरसगांव अस्पताल उपचार के लाया गया ,जवान के पैर में अधिक गंभीर चोट आने के चलते प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया।

Express MPCG