यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
रात्रि में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना कांकेर एवं सायबर सेल की टीम द्वारा आरोपी अबरार खान पिता अब्दुल हबिर उम्र 28 साल संजयनगर कांकेर को ग्राम मकड़ी खुना से गिरफ्तार किया आरोपी अबरार से बरामद मोबाइल में भोलेनाथ बुक ऑनलाइन सट्टा एवं BETONLY777 एप में kranti4 user name जनरेट कराकर IPL किक्रेट मैच मेंसटटा खेलना पाया गया तथा दिनांक 08.04.2023 से दिनांक 13.05.2023 तक कुल 37300 रूपये गूगल पे के माध्यम से आईपीएल सट्टेबाजी का लेनदेन करना पाया गया। अन्नपूर्णा पारा में मुखबिर सूचना की तस्दीक के दौरान आरोपी हर्ष हृदयानी पिता स्वर्गीय कृष्णा हृदयानी निवासी अन्नपूर्णा पारा कांकेर से बरामद शुदा मोबाइल में स्टार 11 ऐप में Gun 87 के नाम से आईडी जनरेट कर 1000 रुपया फोन पे के माध्यम से जमा कर ऑनलाइन आईपीएल सट्टा खेलना पाया गया, दोनों आरोपियों के आधिपत्य से बरामद मोबाइल जप्त किए गए हैं, दोनो आरोपियों को छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के धारा 5,6,7 अंतर्गत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
