लोक अदालत में जन सहयोग संस्था द्वारा शरबत वितरण,

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

कांकेर । शनिवार को जिला न्यायालय परिसर में आयोजित लोक अदालत मॆं आए हुए सैकड़ों पक्षकारों एवं संबंधित व्यक्तियों को कड़ी धूप एवं गर्मी से राहत देने हेतु स्थानीय समाज सेवी संस्था “जन सहयोग ” द्वारा दोपहर में शरबत वितरण किया गया । इस अवसर पर मजिस्ट्रेट साहब कृष्णकांत सीजीएम एवं विधिक प्राधिकरण के सचिव डायमंड गिलहरे ने भी अपनी गरिमा पूर्ण उपस्थिति दी । इनके अलावा वरिष्ठ अधिवक्ता नरेंद्र भाई दवे तथा बसंत ठाकुर, जोकि जन सहयोग के संरक्षक भी हैं ,अपना अमूल्य योगदान किया। “जन सहयोग” के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी के अलावा संस्था के वरिष्ठ सदस्य संत कुमार रजक, राजेश चौहान, प्रवीण गुप्ता, उत्तम मिश्रा, बल्लू राम यादव ,दिनेश मोटवानी आदि समाजसेवियों ने शरबत वितरण कार्यक्रम में उत्साह पूर्वक भाग लिया। उपस्थित मजिस्ट्रेट साहब एवं अधिवक्ता गण ने इस कार्यक्रम हेतु “जन सहयोग” को बधाइयां देते हुए उन सभी के सेवा भाव की प्रशंसा की।

Express MPCG