आई.पी.एल. सट्टा पर कांकेर पुलिस की बड़ी कार्यवाही लगभग 02 करोड़ के आईपीएल सट्टा के अवैध कारोबार का खुलासा लगातार छापेमारी कर 03 आरोपी गिरफ्तार


यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

कांकेर पुलिस टीम को सूत्रों से सूचना के आधार पर रवाना होकर सट्टे बाजों के विरूद्ध कार्यवाही कर क्रमशः घड़ी चौक, लेक व्यू हॉटल, पंचमुखी हनुमान मंदिर पास मोबाईल से महादेव एप में ऑनलाइन सट्टा खेलते हुये 1. राकेश रजक 2. घनश्याम धनकर 3. टोमन कुमार यादव को पकड़ा गया एवं गवाहों के समक्ष उनके मोबाइलों को चेक किया गया जिसमें ऑनलाईन गेम महादेव एप से सट्टा खेलते हुये महादेव बुक के उपलब्ध खातों में सट्टा के लेनदेन करना पाया गया। सट्टा का लेन देन किये गये खातों को जांच किया गया जिसमें करोड़ों रूपयों के संदिग्ध लेन देन होने से दोनों खातों को होल्ड कराया गया। खाता धारक 1 अंशुल प्रसाद निवासी भिलाई, 2. संदीप उपाध्याय निवासी दुर्ग हैं। जिसमें आईपीएल सीजन के दौरान दोनों खातों में 01 करोड 93 लाख रूपये का लेनदेन होना पाया गया तथा वर्तमान में 03,52,778. 00 रूपये शेष बचे होने से रकम को होल्ड कराया गया है। आरोपियों के विरूद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम के प्रावधान की धारा 6 के तहत कार्यवाही कर आरोपीयों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है। अन्य संदिग्धों के संभावित ठिकानों पर दबिश एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम रवाना किया गया है। आईपीएल सट्टा पर लगातार कार्यवाही जारी है।