
कांकेर @अभिषेक सिंह ठाकुर
*पशुधन विभाग में कृत्रिम गर्भाधान का रिफ्रेसर प्रशिक्षण आयोजित*
दुर्गूकोंदल 15 जनवरी 2023 – कांकेर जिले के दुर्गूकोंदल विकास खंड मुख्यालय में विभागीय कर्मचारियों, प्राईवेट कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ताओं,पशु सखी,व प्रशिक्षित डिप्लोमाधारीयों को कृत्रिम गर्भाधान का एक दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स का प्रशिक्षण डाक्टर सच्चीदानंद सरकार के द्वारा दिया गया, उन्होंने कृत्रिम गर्भाधान से संबंधित हर पहलू को बड़ी बारिकी से समझाया, छत्तीसगढ़ के कृषकों को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार कृषि आधारित अनेक योजनाएं संचालित कर रही है, जिसमें पशुपालन विभाग पर अधिक फोकस किया जा रहा है,गोधन न्याय योजना के माध्यम से कृत्रिम गर्भाधान,पर विशेष फोकस किया जा रहा है,ईस हेतु विभागीय अमला को आधुनिक टेक्नोलॉजी के माध्यम कृत्रिम गर्भाधान करने की नई नई तरकीब बताई जा रही है, जिससे शतप्रतिशत कृषक लाभान्वित हों,सभी प्रशिक्षणार्थियों ने रूची लेकर प्रशिक्षण प्राप्त किया, प्रशिक्षण में डाक्टर टीकेश्वर ठाकुर, डाक्टर राहुल ठाकुर, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी सुंदर दास कुलदीप, प्रकाश ठाकुर, हृदय पटेल, तथा राकेश नेताम,फरसू पटेल, बाबूलाल,दुरूगसाम,गिरवर ध्रुव,परमिला तुलावी, रामकृष्ण उपस्थित थे।
