भरत भारद्वाज
कोंडागांव – जिले के फरसगांव क्षेत्र के भाजपा के कार्यकर्ताओं ने आज 10 मई को नगर के बस स्टैंड में शराब घोटाले के विरोध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला फूंका है। लेकिन पुतले के जलते ही मौके पर पहुंचकर फरसगांव पुलिस ने पुतले को बुझा दिया। जिसके चलते पुतला पूरी तरह नही जल पाया ।
इस बारे में भाजपा लोगो ने बताया की ईडी की जांच में छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार द्वारा 2000 करोड़ का शराब घोटाला उजागर हुआ है,यहां घोटाला बाजी मुख्यमंत्री के खास रायपुर महापौर अजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर के द्वारा किया गया है,जिसके विरोध में जिला भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया है।
