पंचायत सचिवों की अनिश्चित कालीन हड़ताल स्थगित, काम में लौटेंगे

रायपुर/प्रदेश पंचायत सचिव संघ छत्तीसगढ़ का 16 मार्च से चल रहा आंदोलन आज 57 वें दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आश्वासन के बाद हड़ताल स्थगित की गई है । संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय ने हड़ताल खत्म कराने की पहल की. शासकीयकरण की मांग को लेकर 16 मार्च से पंचायत सचिव हड़ताल पर थे. प्रदेश के 146 ब्लॉकों में आंदोलन चल रहा था.

 

प्रदेश पंचायत सचिव संघ छत्तीसगढ़ के आह्वान पर प्रदेशभर में पंचायत सचिवों ने अपनी एक ‌सूत्रीय मांग को लेकर 16 मार्च से काम बंद कर दिया था. वहीं इनका समर्थन में सरपंच संघ भी उतर गए थे. सरपंच संघ ने हड़ताली पर जाकर मांग को जायज बताया था. एक सूत्रीय मांग पंचायत सचिवों को परिवीक्षा अवधि के बाद शासकीयकरण करने को लेकर हड़ताल पर थे,अब आज हड़ताल को स्थगित कर दिया गया। संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय ने हड़ताल खत्म कराने की पहल की थी । शासकीयकरण की मांग को लेकर 16 मार्च से पंचायत सचिव हड़ताल पर थे. प्रदेश के 146 ब्लॉकों में आंदोलन चल रहा था ।

प्रदेश पंचायत सचिव संघ छत्तीसगढ़ के आह्वान पर प्रदेशभर में पंचायत सचिवों ने अपनी एक ‌सूत्रीय मांग को लेकर 16 मार्च से काम बंद कर दिया था. वहीं इनका समर्थन में अब सरपंच संघ भी उतर गए थे. सरपंच संघ ने भी इनकी मांग को समर्थन देते हुए एक सूत्रीय मांग पंचायत सचिवों को परिवीक्षा अवधि के बाद शासकीयकरण करने को लेकर हड़ताल पर थे। इनके हड़ताल पर चले जाने से फ्लैगशिप योजनाओं सहित ग्रामीणों के कार्य बुरी तरीके से प्रभावित हो गया था ।

Express MPCG