
कांकेर @अभिषेक सिंह ठाकुर
*हल्बा समाज ने ठाना नशा को है दूर भगाना*
दुर्गूकोंदल ब्लॉक के अखिल भारतीय हल्बा आदिवासी समाज गढ़ लोहत्तर मे गढ़ स्तरीय बैठक गढ़ अध्यक्ष परमेश्वर दीवान जी के अध्यक्षता मे हल्बा समाज के पदाधिकारीयों द्वारा आज कि स्तिथि मे हल्बा समाज अपने संस्कृति को बचाने के लिए और शिक्षा के स्वरोजगार को महत्व कितना है यह जानने के लिए गढ़ स्तरीय वार्षिक अधिवेशन का आयोजन दिनांक 27.01.2023 दिन शुक्रवार और 28.01.2023 दिन शनिवार को पालीग्राम आमागुहान मे आयोजित किया जायेगा जिसमें 18 गढ़ हल्बा समाज के सभी सगाजनों को हल्बा समाज के रीति रिवाजो को अवगत कराया जायेगा और युवा युवतियों के लिए प्रतियोगिता जैसे वाद विवाद, रंगोली, भाषण, निबंध, युवतीयों के लिए दोना पत्तल सिलाई, चिवड़ा कुटाई, एवं हल्बा समाज के इतिहास और संस्कृति को समझाया जायेगा और उन्हें पालन करने के लिए कहा जायेगा साथ ही साथ हल्बा समाज के सगाजनों ने यह निश्चय कर लिया है कि अब हल्बा समाज पूर्णतः नशा मुक्त करेगा और जो भी नशे के हालात मे पाया जायेगा उनपर सामाजिक कार्यवाही किया जायेगा बैठक मे गढ़ सचिव हंसा राना,उपाध्यक्ष कृष्णा टोहलिया, संभाग कोषाध्यक्ष बीरेंद्र देहारी, सबल दीवान रम्भु समरथ, ढाल सिँह पात्र, चूड़ामडी पात्र, रामलाल दीवान,युवा अध्यक्ष विकास राजु नायक, युवा सचिव नंदकुमार गुरुवर, मन्नू दीवान, गोविन्द दीवान,अभिषेक ठाकुर गांडाराम ठाकुर, देवनाथ दीवान, राजकुमार दीवान, राधेश्वर टोहलिया, मोहन गुरुवर, रमेश देहारी, शांति देहारी, एवं समाज के समस्त पालीग्राम के सगाजन उपस्थित रहें |
