एक ही पेड़ पर युवक युवती की फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश, प्रेम प्रसंग की आशंका, फरसगांव पुलिस जुटी जांच में,ग्राम खेतरपाल की घटना ।

भरत भारद्वाज

कोंडागांव – जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खेतरपाल में एक ही पेड़ में युवक युवती की फांसी के फंदे पर लटकी लाश मिली है , यह प्रेम प्रसंग का मामला की आशंका जारी की जा रही है , जहां गांव के ही जंगल के एक ही पेड़ में युवक युवती की फांसी के फंदे पर लटकी लाश मिली है । बताया जा रहा है की दोनों एक ही गांव के हैं , घटना के बाद गांव में शोक की लहर है , ग्राम के सरपंच ने आज 5 मई को फरसगांव थाने में घटना की जानकारी दी जिसके बाद फरसगांव पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पंचनामा की कार्यवाही कर रही है ।

Express MPCG