बिग ब्रेकिंग
रिपुदमन सिंह बैस
बीजापुर — स्कूल में अनुपस्थित रहने पर सहायक शिक्षक पर गिरी निलबंन की गाज.
जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल ने मामले में लापरवाही बरतने वाले एक सहायक शिक्षक(एल.बी.) को किया सस्पेंड. जिले के विकासखंड भैरमगढ़ के कन्या आश्रम शाला करकेली के बलराम यादव (सहायक शिक्षक) बैगर सूचना के संस्था से अनुपस्थित रहने एवं कार्य मे लापरवाही बरतने के शिकायत मिली थी। कार्य मे लापरवाही बरतने के फलस्वरूप छ.ग. सिविल सेवा(वर्गीकरण,नियंत्रण तथा अपील)नियम 1966 के नियम 9 के उपनियम(1) के तहत तत्काल प्रभाव किया गया निलंबित.
