धमतरी/ कांकेर , बीती देर रात नेशनल हाईवे 30 पर धमतरी और चारामा के बीच ग्राम जगतरा से 3 किलोमीटर की दूरी पर एक बाराती वाहन बोलेरो और ट्रक में जबरदस्त भिडंत हो गई, जिससे बोलरो में सवार10 बारातियों की मौत हो गई ।जबकि एकमात्र बचे 6 माह का शिशु ही जिंदा बचा है जिसे रायपुर उपचार के लिए भेजा गया है ।

धमतरी-कांकेर नेशनल हाइवे-30 पर तेज रफ्तार ट्रक और बोलेरो में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बारात से लौट रहे बोलेरो सवार 10 लोगों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल छह माह की बच्ची को इलाज के लिए रायपुर भेजा गया है। हादसा बुधवार रात साढ़े दस बजे बालोद जिले के जगतरा से तीन किलोमीटर पहले हुआ। बोलेरो में 11 लोग सवार थे।

मृतकों में चार पुरुष, पांच महिला और एक बच्चा शामिल है। मिली जानकारी अनुसार सभी मृतक धमतरी जिले के सोरम- भटगांव के निवासी है। बुधवार को सोरम-भटगांव से बोलेरो में सवार होकर 11 लोग बारात में ग्राम मरकाटोला गए थे बारात से बिती रात में वापस घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है की विवाह साहू परिवार में हो रही थी जिनके ये बाराती थे। इनमें नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक बच्चे ने धमतरी के निजी अस्पताल में मौत हो गई ।

पुलिस ने गंभीर रूप से घायल छह माह की बच्ची को उपचार के लिए रायपुर भेजा है। संजीवनी और पुलिस वाहन की मदद से सभी के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरुर के मरचूरी में रखा गया है। रात अधिक होने के कारण फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई आज गुरुुवााा को अभी गुरुर/पुरूर पुलिस जांच में जुटी है ताकि मृतकों की पहचान हो सके ।

