कोण्डागांव पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका को अपहरण कर सामुहिक बलात्कार करने वाले आरोपीगण को किया गया गिरफ्तार। • 03 आरोपी सहित 02 विधि से संघर्षरत् बालक के द्वारा दिया गया था घटना को अंजाम। ● घटना की सूचना के तत्काल बाद कोण्डागांव पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही।


भरत भारद्वाज

कोंडागांव – कोंडागांव जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत अपहरण कर सामूहिक रूप से दुष्कर्म करने का मामला आया है , पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है वही दो विधि से संघर्षरत वाला को निरुद्ध किया है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 25 अप्रैल को थाना फरसगाव क्षेत्रांतर्गत आयोजित देव मेला देखने गयी नाबालिग बालिका को 04 व्यक्तियों के मोटरसायकल में जबरदस्ती बिठाकर अपहरण कर फरसगाव बाजार पास में स्थित घर में बालिका को बंधक बनाकर 02 व्यक्तियों द्वारा जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाकर बलात्कार करने की रिपोर्ट पर थाना फरसगाव में दिनांक 01मई को अपराध क्रमांक 36/ 2023 धारा 363, 365. 366 (क), 376 (2/ढ), 376(3), 376 (घ/क), 34 भा.द.वि. 06, 17 पाक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपीगण की तत्काल आवश्यक विवेचना कार्यवाही करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी करने के संबंध में दिशानिर्देश दिया गया था। तत्पश्चात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव शोभराज अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस फरसगांव अनिल विश्वकर्मा के पर्यवेक्षण में आरोपीगण की पतासाजी प्रारंभ की गई। प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी पतासाजी के दौरान फरसगाव बाजार पारा निवासी मंगतू मण्डावी पिता पिता स्व रामलाल मण्डावी उम्र 18 वर्ष, मनोज मण्डावी पिता स्व रामलाल मण्डावी उम्र 21 वर्ष, ग्राम सारबेडा निवासी भूपेन्द्र मरकाम पिता माखन मरकाम उम्र 21 वर्ष के साथ 02 विधी से संघर्षरत् बालक के द्वारा घटना को अंजाम देना पाया गया जिसमें आरोपी मंगतू मण्डावी और मनोज मण्डावी के द्वारा नाबालिग पीडिता को अपने घर में लगातार 03 दिन तक बंधक बनाकर रखना और पीड़िता के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाकर बलात्कार करना पाया गया। थाना फरसगाव में घटना की सूचना प्राप्त होने के तत्काल बाद त्वरित कार्यवाही करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में उपरोक्त सभी आरोपीगण को गिरफ्तार किया गया। साथ ही घटना में संलिप्त 02 विधी से संघर्षरत् बालक को भी थाना फरसगांव द्वारा निरूद्ध किया गया है जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम कार्यवाही

की जा रही है।

गिरफतार आरोपी :-

(i) मंगतू मण्डावी पिता पिता स्व रामलाल मण्डावी उम्र 18 वर्ष निवासी बाजार पारा फरसगाव,
(2) मनोज मण्डावी पिता स्व रामलाल मण्डावी उम्र 21 वर्ष, निवासी बाजार पारा फरसगांव ,
(3) भूपेन्द्र मरकाम पिता माखन मरकाम उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम सारखेड़ा थाना फरसगांव,

जप्त संपत्ति :-

01 नग महिन्द्र सेन्दुरो मोटर सायकल कमांक सीजी 04 केएक्स 0167.

Express MPCG