रायगढ़ ब्रेकिंग
रायगढ़। थाना जूटमिल में कुछ माह पहले नौकरी लगाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया
था। जिसमें थाना प्रभारी ने एक आरोपी को पकड़ा है आरोपी का नाम करण दास महंत है। आरोपी से 8 मोबाइल, एक कार,एक बाइक और 6 लाख नगद जब्त की गई है। आरोपी करन दास मानिकपुरी पिता झाडूराम मानिकपुरी उम्र 43 वर्ष निवासी ग्राम टाटा बिलासपुर थाना सरसीवा जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ का है।
आरोपी मिमिक्री आर्टिस्ट है जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने 2 लोगों से नौकरी लगाने के नाम पर 15 लाख 50 हजार की ठगी की है।और खुद ही आवाज बदल बदल कर विभाग का अधिकारी होने का दावा करता था, और ठगी की है।
