कोंडागांव में पुलिस विभाग में हुई फेरबदल प्रहलाद यादव को कोतवाली थाना प्रभारी , रविशंकर पांडेय को अनंतपुर थाना प्रभारी और राजकुमार शोरी को मिली यातायात प्रभारी की जिम्मेदारी ।


भरत भारद्वाज

कोंडागांव – जिला पुलिस प्रशासन ने प्रसासनिक कारणों से 1 मई को अपने पुलिस प्रशासन के अधिकारी एवम कर्मचारियों में पदों को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से 1 मई को जारी आदेश अनुसार कोंडागांव कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक भीमसेन यादव को थाना प्रभारी पद से मुक्त कर रक्षित केंद्र में स्थांतरित कर दिया गया है। वहीं कोंडागांव कोतवाली में निरीक्षक प्रहलाद यादव को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी के रूप के पदस्थ किया गया हैं। वही रविशंकर पांडेय को अनंतपुर थाना प्रभारी और राजकुमार शोरी को यातायात प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है। सूत्रो से मिली जानकारी अनुसार कोंडागांव जिले में कुल 20 पुलिस ऑफिसरों का अस्थाई रूप से स्थानांतरण एवं पदस्थापना की गई है।

Express MPCG