मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांकेर में मीडिया को बताया कि छत्तीसगढ़ में शासकीय नौकरी के रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की जायेगी

योगेन्द्र सिंह बैस ✍️

कांकेर/ विभिन्न शासकीय नौकरी में भर्ती अब प्रारंभ की जायेगी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ करने की बात आज कांकेर में मीडिया से कही ।

 

सुप्रीम कोर्ट के द्वारा छत्तीसगढ़ के शासकीय नौकरियों में भर्ती के लिए रोक हटाने के बाद आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांकेर में एक कार्यक्रम स्थल  में मीडिया को बताया कि अब इससे भर्तियां के रास्ते खुल गए है ।

विभिन्न पदों की भर्तियों के आरक्षण के फैसले का इंतजार था और अब सुप्रीम कोर्ट ने आरक्षण पर हाईकोर्ट की ओर से लगी रोक को हटा दिया है और कहा है कि जल्द से जल्द भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की जायेगी ।

 

एक जानकारी अनुसार शिक्षक भर्ती सबसे ज्यादा 12500 पद , महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक औऱ प्राध्यापक के भी 1800 पद स्वीकृत हैं, डाक्टरों औऱ पैरामेडिकल स्टाफ के 3500 पद, होम गार्ड के भी 1600 पद ,पुलिस सब इंस्पेक्टर के 1000 पद , वेटनरी फील्ड ऑफिसर के 150 पद मत्स्य निरीक्षक के 150 पद, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड में 40 पद तथा स्नातक पास युवाओं के लिए विभिन्न विभाग में संयुक्त भर्ती परीक्षा के आधार पर 200 पदों पर भर्ती की जाएगी। वनरक्षक के 600, वन परिक्षेत्र अधिकारी के 70 पद, आयुष विभाग में 1431, महिला एवं बाल विकास विभाग में पर्यवेक्षक के 300 पद रिक्त है । छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ( पीएससी ) 210 पद ,व्यवहार नयायाधीश के 48 पद सहित विभिन्न विभागों के रिक्त पदों पर भर्तियां होनी है ।अब 58 प्रतिशत आरक्षण रोस्टर में भर्ती की जा सकेगी । वही अब सीजीबीएसई 12 वी का रिजल्ट घोषित होने कुछ दिन ही शेष है पर आरक्षण रोक के तहत व्यापम प्रवेश परीक्षा लेगा की नही संसय बना हुआ था पर अब सुप्रीम कोर्ट ने , छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट द्वारा लगाई गई 58 प्रतिशत आरक्षण रोक हटा दिया है जिससे प्रवेश परीक्षा का आयोजन का द्वार भी खुल गया है ।

Express MPCG