फरसगांव में बस्तर राजमिस्त्री मजदूर संघ ने रैली निकालकर मनाया मजदूर दिवस नगर के व्यापारी फिरोज मेमन व अमित जायसवाल ने मजदूरों को किया टीशर्ट,टोपी,शरबत, फ्रुटी का वितरण

भरत भारद्वाज

कोंडागांव — पूरे देश में 01 मई को अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया जाता है , जहा 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर फरसगांव के बस्तर राज मिस्त्री मजदूर संघ के लोगो ने नगर में रैली निकालने के बाद महिलाओ के लिए विविध कार्यक्रम कर बड़े धूमधाम से मजदूर दिवस को मनाया ।

बस्तर राजमिस्त्री मजदूर संघ के लोगो सर्वप्रथम बड़ेडोंगर चौक में स्तिथ अपने संघ के भवन के एकत्रित होकर भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना कर , कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत करने के बाद नगर में रैली निकाली गई , रैली बड़ेडोंगर चौक से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए सीटीओ कॉलोनी से अस्पताल चौक से होते हुए रैली का समापन कार्यक्रम स्थल बड़े चौक पर स्तिथ अपने संघ के भवन में पहुंचकर किया , जिसके बाद संघ द्वारा संघ की महिलाओ के लिए विविध कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमे महिलाओ के लिए रस्सा खीच, कुर्सी दौड़ अन्य कार्यक्रम करवाया गया जिसमे विजेता महिलाओ को पुरुस्कृत भी किया गया । उत्कृष्ठ कार्य करने वाले पांच मजदूरों को संघ द्वारा सम्मानित किया गया । वही संघ के सभी लोगो के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई ।
इस दौरान बस्तर राज मिस्त्री व मजदूर संघ के पदाधिकारी सहित संघ के महिला पुरुष बडी संख्या में मौजूद रहे ।

*नगर के व्यापारी फिरोज मेमन व अमित जायसवाल ने मजदूरों को किया टीशर्ट,टोपी,शरबत, फ्रुटी का वितरण*

मजदूर दिवस पर मजदूरों के द्वारा नगर में रैली निकाली गई , रैली पर निकले मजदूरों का नगर के व्यापारी सीमेंट कम्पनी के सब डीलरों ने भेट देकर किया , जिसने फरसगांव जेके लक्ष्मी प्रो सीमेंट के डीलर व केवी जनरल स्टोर्स के संचालक मो. फिरोज मेमन ने अपने दुकान के सामने टेंट लगाकर मजदूरों को टोपी,टीशर्ट,ठंडा फ्रूटी शरबत का वितरण का मजदूर दिवस की बधाई दी । जिसके मजदूरो की रैली आगे बड़ी । वही नगर के एक और व्यापारी अल्ट्राटेक सीमेंट के सब डीलर व अमित जनरल स्टोर्स के संचालक अमित जायसवाल ने भी अपनी दुकान के सामने रैली पर निकले सभी मजदूरों को टोपी और ठंडा शरबत का वितरण करते हुए मजदूर दिवस की बधाई दी गई ।

Express MPCG