भरत भारद्वाज
कोंडागांव – 1 मई विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर फरसगांव ब्लाक के ग्राम पंचायत को कोकोड़ाजुगानार में ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष जयलाल नाग ने मनरेगा कार्य में शामिल होकर ग्रामीण श्रमिकों के साथ बोरे बासी खाकर श्रमिक दिवस को मनाया गया , साथी सभी श्रमिकों को विश्व श्रमिक दिवस की बधाई दिए । इस दौरान जयलाल नाग ने कहा कि बोरे बासी विभिन्न पौष्टिक आहार से भरपूर भोजन होता है जो शरीर को स्वस्थ रखने में लाभदायक आहार होता है , छत्तीसगढ़ में एक कहावत है ठंडा मतलब बोरे बासी गर्मी के दिनों में खाया जाने वाला छत्तीसगढ़िया लोकप्रिय व्यंजन बोरे बासी विटामिन भरपूर मात्रा में होता है , इसी बोरे बासी को खाकर आज देश को हमारे किसान और मजदूर भाइयों ने ही अपने मजबूत कंधों पर संभाल रखा है इसीलिए श्रमिक दिवस पर बुरे बस इतिहास भी मनाया जाता है। जयलाल नाग ने सभी लोगो से अपील करते हुए कहा की मजदूरों के सम्मान में बोरे बासी खाकर विश्व श्रमिक दिवस को मनाए ।
