विश्रामपुरी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मरका पंडुम पर्व।* क्षेत्रीय विधायक व छत्तीसगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम नेताम हुए शामिल।

भरत भारद्वाज

कोंडागांव – जिले के केशकाल विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बड़ेराजपुर विकासखंड के ग्राम विश्रामपुरी स्थित मंडी प्रागंण में ST SC OBC मूल निवासी समाज समन्वय जिला कोण्डागांव के तत्वधान में मरका पंडूम (आमा जोगनी) पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उक्त कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा के माननीय उपाध्यक्ष सह केशकाल विधायक संतराम नेताम बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। सर्वप्रथम कार्यक्रम के मुख्यअतिथि क्षेत्रीय विधायक संतराम नेताम का आदिवासी समाज के नर्तक दलों एवं राउत नाचा के द्वारा जोशीला स्वागत किया गया। आपको बता दे यह पारंपरिक मरका पंडूम (आमा जोगानी) मिलन समारोह पर्व ST SC OBC मूल निवासी समाज समन्वय जिला कोण्डागांव के द्वारा संयुक्त रूप से यह पहला मरका पंडूम मिलन समारोह कार्यक्रम है।इस पर्व में हजारों की संख्या में ST SC OBC समाज के लोग उपस्थित हुए। विधायक जी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा मुझे आज बहुत खुशी हो रहा है की आज सर्व समाज एक मंच पर एकत्रित होकर मिलन समारोह मना रहे है। यही हमारी ताकत है एकजूटता का परिचय है। सभी समाज का कही न कही योगदान व महत्व है। आज वही वो प्रयास है की आज आज हम सर्व समाज के लोग एक मंच पर बैठे यही हमारी एकजुटता है हमारी ताकत व एकता की पहचान है।

Express MPCG