भरत भारद्वाज
कोंडागांव – 25 अप्रेल को उप पुलिस महानिरीक्षक उत्तर बस्तर कांकेर बालाजी राव द्वारा कोंडागांव जिले का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कोंडागांव जिले के पुलिस अधिकारी एवं जवान निरीक्षण हेतु निर्धारित वर्दी में शामिल हुए। डीआईजी साहब द्वारा सर्वप्रथम पुलिस परेड ग्राउंड, रक्षित केंद्र, चिखलपुटी में जिला पुलिस अधिकारी एवं जवानों के परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया। एवं परेड में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों का गणवेष का निरीक्षण किया गया, बाद पृथक-पृथक रूप से टोलियों का परेड निरीक्षण किया गया, परेड में जिन अधिकारी/कर्मचारियों का वेषभूषा उच्च कोटि का था एवं जिन अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा परेड में उत्कृष्ठ प्रदर्षन किया उनको पुरस्कृत किया गया।
परेड निरीक्षण उपरांत डीआईजी महोदय द्वारा रक्षित केंद्र के वाहन शाखा के वाहनो का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उनके द्वारा वाहनों का नियमित रूप से देखभाल एवं खराबियों का दूरस्त कर हर एक परिस्थितियों में उपयोग हेतु तैयार रखने निर्देषित किया गया, रक्षित निरीक्षक कार्यालय का निरीक्षण कर रक्षित केंद्र के आसपास की साफ-सफाई एवं शासकीय संपत्ति के रखरखाव का निरीक्षण किया गया। डीआईजी साहब द्वारा आर्मोरर शाखा के निरीक्षण के दौरान शस्त्रागार मे रखें हथियारों की साफ सफाई का निरीक्षण किया गया।
डीआईजी साहब द्वारा रक्षित केंद्र कोंडागांव में दरबार लगाकर 400 पुलिस के अधिकारी एवं जवानों के साथ चर्चा की गई। दरबार के दौरान डीआईजी साहब द्वारा सभी जवानों एवं अधिकारियों को संबोधित करते हुए बेसिक पुलिसिंग एवं सामुदायिक पुलिसिंग पर विशेष जोर दिया गया। श्रीमान उप पुलिस महा निरीक्षक द्वारा कोंडागांव जिले में पुलिस के वार्षिक कार्य योजना पर भाषण दिया गया। आमजन की शिकायत पुलिस के व्यवहार से रहती है अतः सभी अधिकारी एवं जवानों को अपने आचरण एवं व्यवहार सुधार लाते हुए अच्छे पुलिसिंग करने के आदेश दिए गए। साथ ही बेसिक पुलिसिंग करते हुए पुलिस के समक्ष आए पीड़ित पक्ष के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करते हुए उनकी समस्याएं सुनने निर्देशित किया गया।
डीआईजी बालाजी राव (भा.पु.से.) द्वारा परेड की सलामी, परेड का निरीक्षण, दरबार एवं रक्षित केंद्र व पुलिस अधीक्षक कार्यालय के निरीक्षण के दौरान कोंडागांव पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के साथ जिले के अन्य पुलिस अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।
डीआईजी बालाजी राव द्वारा कोंडागांव जिला मुख्यालय के निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोंडागांव के समस्त शाखाओं का भी निरीक्षण किया गया , पुलिस अधीक्षक कार्यालय के निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों से चर्चा कर पुलिस अधीक्षक को जवानों के वेलफेयर के संबंध में चर्चा किया गया।
कोंडागांव मुख्यालय के निरीक्षण के पश्चात डीआईजी ने थाना माकड़ी का भी निरीक्षण किया गया,
थाना के निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी को थाना के दस्तावेज के रख रखाव एवं परिसर के शासकीय आवास एवं अन्य निर्माण के मरम्मत हेतु निर्देश दिए गए। थाना माकड़ी के निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल व थाना प्रभारी माकड़ी सोनसिंह सोरी एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
