बोरगांव के मदर टेरेसा स्कूल के 17 वें वार्षिक उत्सव समारोह का हुआ आयोजन,बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए केशकाल विधायक संतराम नेताम ।

भरत भारद्वाज

कोंडागांव – कोंडागांव जिले फरसगांव ब्लाक के ग्राम बोरगांव में स्थित मदर टेरेसा इंग्लिश मीडियम स्कूल में हर वर्ष बड़े धूमधाम से वार्षिक उत्सव को मनाया जाता है, हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सोमवार को 17 वें वार्षिक उत्सव समारोह का आयोजन किया गया था , इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में केशकाल विधायक व विधान सभा उपाध्यक्ष संतराम नेताम पहुंचे हुए थे । इस समारोह में स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई जिसे देखकर विधायक संतराम नेताम काफी खुश हुए संतराम नेताम ने सभी बच्चों को उनके कला के प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दिए, अपने उद्बोधन में विधायक संत नेताम ने सभी बच्चों से कहा कि लक्ष्य बनाकर पढ़ाई करें, बेहतर जीवन के की पढ़ाई के साथ खेल कूद जरूरी है। इस आयोजन के लिए स्कूल प्रबंधन की भी तारीफ की । इस दौरान जनपद अध्यक्ष फरसगांव शीशकुमारी चनाप,विजय लांगडे, सोनू राम नाईक, पिंकी दास, विक्की दास, संदीप साहू, हुकुम शेट्टी, थाना प्रभारी भूपेंद्र साहू सहित जनप्रतिनिधि सहित स्कूल के स्टाप सहित पालकजन स्कूली बच्चे उपस्थित रहे ।

Express MPCG