दीजिये मौका अपने खून को किसी की रगो में बहने का,यही लाजवाब तरीका है कई जिस्मों में जिंदा रहने का – संत नेताम रक्तदान शिविर में वि.स. उपाध्यक्ष संतराम नेताम ने किया रक्तदान .

भरत भारद्वाज

कोंडागांव – छत्तीसगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष सह केशकाल विधायक संतराम नेताम ने आज 24 अप्रेल को केशकाल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर रक्तदान किए, इस अवसर पर केशकाल विधायक संतराम नेताम ने रक्तदान के बाद आयोजित रक्तदान शिविर की सराहना करते हुए कहा कि यहां रक्तदान शिविर मानव सेवा के लिए महत्वपूर्ण पहल है। आज मुझे रक्तदान करने के बाद बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। हालांकि इससे पहले भी मैंने जरूरतमंदों के लिए रक्तदान किया है और आगे भी करता रहूंगा। उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र के सभी युवाओं से भी आग्रह करता हूं कि आप सभी रक्तदान अवश्य करें ताकि आपका रक्त किसी जरूरतमंद के काम आ सके।

Express MPCG