विधायक सन्त नेताम ने फरसगांव में 137 हितग्राहियों को बांटा वन अधिकार मान्यता पत्र

भरत भारद्वाज

कोंडागांव :- कोण्डागांव जिले के फरसगांव ब्लाक अंतर्गत निवासरत ग्रामीणों को अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी अधिनियम के तहत वन अधिकार मान्यता पत्र एवं ऋण पुस्तिका का वितरण किया गया। शनिवार 22 अप्रैल को फरसगांव में प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष एवं केशकाल विधायक संतराम नेताम के हाथों से फरसगांव विकासखंड के कुल 137 हितग्राहियों को वन अधिकारी मान्यता पत्र बांटा गया है जिसमे नगर पंचायत फरसगांव के 40 एवं जनपद पंचायत फरसगांव के 97 हितग्राही लाभान्वित हुए।
इस दौरान छत्तीसगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम नेताम ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार से छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल के द्वारा छत्तीसगढ़ के मूलनिवासी एवं परंपरागत निवासियों के अधिकारों का संरक्षण करने के लिए पहल की गई है यह सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि बस्तर के सभी विधायकों ने मुख्यमंत्री से मांग किया था कि जल्द से जल्द सभी पात्र हितग्राहियों को अधिकार पत्र दिया जाए। परिणामस्वरूप बस्तर के निवासियों की जल जंगल जमीन की मांग पूरी हुई है। पूरे प्रदेश में कोंडागांव जिले के सर्वाधिक हितग्राहियों को वन अधिकार मान्यता पत्र बांटा गया है।

Express MPCG