मुख्यमंत्री ने किया क्षेत्र की जनता को निराश-प्रेमलता नागवंशी

नगरी@अभिनव अवस्थी

मुख्यमंत्री ने किया क्षेत्र की जनता को निराश-प्रेमलता नागवंशी

जिला मंत्री व पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमलता नागवंशी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मुख्यमंत्री के दौरे पर साधा निशाना। प्रेमलता नागवंशी ने मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के सिहावा विधानसभा क्षेत्र के दौर को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री ने अपने बेलरगाँव भेंट मुलाकात में बेलरगाँव की जनता के साथ साथ पुरे क्षेत्र की जनता को निराश किया है। बेलरगाँव की बहु प्रतीक्षित मांग कालेज खोलने की थी जिसे मुख्यमंत्री ने सिरे से नकारते हुए कहा कि कालेज बहुत पास है इसकी क्या जरूरत है जिसे सुनकर जनता में आक्रोश का माहौल है। वंही नगरी के स्वामी आत्मानंद स्कूल के छात्र छात्राओं को काफी निराश होना पड़ा है क्योंकि छात्र काफी लम्बे समय से मुख्यमंत्री जी का इंतजार कर रहे थे छात्राओं की भी बहुत सारी स्कूल को लेकर समस्यें थी खास कर प्राचार्य को लेकर इसके साथ ही वार्ड क्रमांक १ में शहीद वीर नारायण सिंह जी की प्रतिमा का अनावरण होना था जिसे भी मुख्यमंत्री जी ने नहीं किया जिससे आदिवासी समाज निराश हुआ है। वंही विकास कार्य के नाम पर क्षेत्र की जनता अपने आप को ठगा महसूस      कररही है।

 इसी तरह नगरी हॉस्पिटल में आदिवासी अंचल में सोनोग्राफी सेंटर सर्व सुविधा युक्त सेंटर खोलने की मांग की जा रही थी जिसे आदिवासी अंचल में सभी लोगों को उसकी सुविधा मिल सके इसको भी ध्यान में रखकर कई समय से मांग मांग उठी थी जिसे भी मुख्यमंत्री ने अपने घोषणा में शामिल नहीं किया जिससे लोगों को लोगों में निराश दिखे

Express MPCG