
कोंडागांव, @भरत भारद्वाज
फरसगांव पुलिस ने ग्राम कोपरा में चलित थाना लगाकर ग्रामीणों ठगी संबंधी जानकारी देकर किया जागरूक ।
पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशन पर कोंडागांव जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में चलित थाना लगाकर ग्रामीणों को जागरूक कर रहे है । इसी कड़ी में फरसगांव एसडीओपी अनिल कुमार विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में फरसगांव थाना प्रभारी भापेंद साहू ने अपने थाना स्टाप के लोगो के साथ ग्राम कोपरा में चलित थाना का आयोजन कर ग्रामीणों को अपराधो से बचने के साथ होने वाले ठगी से बचने जागरूक किया गया । पुलिस ग्रामीणों को साइबर ठगी , एटीएम ठगी के साथ सभी प्रकार के ठगी से बचने जागरूक किया गया।
इस दौरान गांव के सरपंच, उप सरपंच , पंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे ।
