तहसीलदारों ने तयशुदा कार्यक्रम के तहत प्रारंभ किया चरणबद्ध आंदोलन करेंगे काली पट्टी बांधकर ,5 दिवस कार्य, 24 को रायपुर में करेंगे मांगों पर ध्यानाकर्षण सम्मेलन

रिपुदमन सिंह बैस

काँकेर ब्रेकिंग

प्रदेशभर के तहसीलदार वेतन विसंगति, नायब तहसीलदारों को राजपत्रित अधिकारी का दर्जा देने, डिप्टी कलेक्टर पद पर सीधी भर्ती एवं पदोन्नति के लिए पूर्व के अनुपात 50:50 करने, संसाधनों की पूर्ति, वाहन व्यवस्था, प्रोटोकॉल/निर्वाचन भत्ता, सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित 13 सूत्रीय मांगों के संबंध में पूर्व में छत्तीसगढ़ शासन को मांग पत्र प्रेषित किया गया था तथा अपनी मांगों पर संज्ञान नहीं लेने पर 19 अप्रैल से 5 दिवस तक काली पट्टी बांधकर कार्य करने तथा 24 अप्रैल को सामूहिक रूप से अवकाश लेकर रायपुर में ध्यानाकर्षण सम्मेलन करेंगे। तब भी यदि शासन प्रशासन तहसीलदारों की मांग पर सकारात्मक पहल नहीं करते तो आगे विरोध की रणनीति पर सम्मेलन के विचार करने निर्णय लिया गया है।