/ जिले में इस दौर कोरोना में पहली मौत हुई है । पहले दौर से अब तक अब मृतकों की संख्या 356 हो गई है । 16अप्रैल 2023 को कांकेर विकासखंड निवासी एक 59 वर्षीय पुरुष की कांकेर की एक निजी अस्पताल में ईलाज चल रहा था, जो फेफड़े के रोग से ग्रशित थे जिन्हे 13अप्रैल को भर्ती कराया गया था । उनकी मृत्यु 16 अप्रैल को हो गई ।
आज जिले में 15 पॉजिटिव एंटीजन टेस्ट में मरीज मिले है, जिससे एक्टिव केस अब 92 हो गया है । आज डिस्चार्ज होने वाले की संख्या 7 है ।
