
कोंडागांव , @भरत भारद्वाज
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत यातायात पुलिस एवं केशकाल पुलिस ने केशकाल में चलाया गया यातायात जागरूकता अभियान ।
सड़क दुघर्टना में कमी लाने यातायात नियमों के प्रति किया जा रहा है जागरूक।
कोंडागांव पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के आदेश से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोभराज अग्रवाल के मार्गदर्शन व उप पुलिस अधीक्षक यातायात डाॅ. भुवनेश्वरी पैकरा के पयर्वेक्षण में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुरडोगर केशकाल में स्कुली बच्चो को सड़क दुघर्टना में कमी लाने का प्रयास के तहत यातायात नियमोें के बारे में जानकारी दिया गया।
तथा दो पहिये वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने, शराब के नशे में वाहन न चलाने, वाहन संबंधित दस्तावेज, ड्रायविंग लायसेंस, आर सी, वाहन का बीमा, परमिट, पालुसन आदि सभी संबंधित दस्तावेज पूर्ण रखने के बारे में जानकारी दिया गया। वाहनो में क्षमता से अधिक सवारी न बैठाने के संबंध में भी जानकारी दिया गया।
ततपश्चात भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सुषमा धनेलिया कक्षा 12 वीं ने प्रथम स्थान, गौरी तारम कक्षा 10वीं द्वितीय स्थान एवं झरना वेदव्यास कक्षा 10 वीं ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सड़क सुरक्षा सप्ताह के कायर्क्रम में यातायात प्रभारी निरीक्षक रोहित कुमार बंजारे, थाना प्रभारी केशकाल निरीक्षक विनोद साहु, स्कुल के प्राचायर् रामगोपाल ठाकुर एवं छात्र छात्राए एवं स्टाफ उपस्थित हुए।
